WhatsApp Icon

थाना पर बैठी रही दुष्कर्म पीड़िता और पुलिस मनाती रही बर्थडे फिर सीओ ने लगाई फटकार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दुपट्टा से गला घोंट कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले की शिकायत लेकर थाना पर पहुंची पीड़िता को घण्टों थाना पर बैठाये रखा गया जबकि मित्र पुलिस बर्थडे पार्टी मनाने में जुटी रही और इसी बीच पहुंचे सीओ ने पीड़िता की फरियाद सुनी तो थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में प्रसाधन के लिए घर से बाहर निकली युवती से गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए दुपट्टे से गला दबा दिया जिससे युवती बेहोश हो गई। होश में आने के बाद युवती ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनो को बताया। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया लेकिन घंटो थाने बैठने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई हालांकि बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा पंजीकृत आरोपी की हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।
मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित तहरीर में बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े बारह बजे मेरी पुत्री प्रसाधन के लिए घर के पीछे निकली थी वहां पर पहले से इंतजार कर रहा गांव के ही एक युवक जिसका नाम दुर्गेश जो अपने रिश्तेदार के यहां रहता है, ने मेरी पुत्री से जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया मेरी पुत्री द्वारा विरोध किया गया तो मारपीट करते हुए दुपट्टे से गला दबा दिया। जिससे युवती बेहोश हो गई। काफी देर बाद जब युवती को होश आया तो दर्द से कराहती घर पहुंच कर रो-रो कर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आहत परिजनों ने ग्राम प्रधान व अपने रिश्तेदारों में बात करते हुए रविवार लगभग तीन बजे थाना पर पहुंची लेकिन थानाध्यक्ष के मौजूद न होने के चलते देर शाम लगभग सात बजे तक बैठी रही परंतु पीड़िता की दुःख सुनने वाला कोई नहीं रहा। बाद में थानाध्यक्ष के आने के बावजूद भी पीड़िता के दुःख दर्द को जानने का प्रयास नहीं किया गया।
बीते देर शाम थाने में आयोजित हो रहे बर्थडे के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे जलालपुर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने थाने के बाहर बैठी पीड़ित युवती और उसके परिजनों से बैठने का कारण पूछा तो परिजनों ने पूरी वाकया क्षेत्राधिकारी को बताया। क्षेत्राधिकारी के नसीहत के बाद आनन फानन में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को जलालपुर नगपुर स्वास्थ केंद्र इलाज और मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया। जहां से इलाज के बाद मेडिकल परीक्षण के बगैर के वापस घर भेज दिया गया। रात 11 बजे पीड़िता अपने घर पहुंची और मंगलवार पुनः पुलिस के निर्देश पर थाना पहुंची जहां मंगलवार को उसका उसका अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

महाशिवरात्रि पर टांडा में शिवभक्ति का सैलाब, भोर से जलाभिषेक, शाम को निकलेगी भव्य शिव बारात

हर साल रोशनी लौटाने का मिशन: एनटीपीसी टांडा का मोतियाबिंद शिविर बना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी, तारीख का एलान

नाबालिग से दुष्कर्म में ‘सेटिंग’ का संगीन आरोप: पहले हिरासत, फिर रिहाई; दबाव में केस, POCSO पर सवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.