WhatsApp Icon

थाना पर हुए समझौता को ठेंगा दिखाते हुए दबंग ने इमाम चौक की तरफ लगाया नया दरवाजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इमाम चौक की तरफ जबरन खिड़की दरवाजा लगाने की पुलिस में हुई शिकायत के बाद दरवाज़ा ना लगाने का लिखित सुलह समझता हुआ था लेकिन दबंग द्वारा पुनः इमाम चौक की तरफ खिड़की दरवाजा लगाया जा रहा है जिसकी शिकायत स्थानीय थाना के बाद उपजिलाधिकारी से की गई है।


इस्लाम धर्म के अंतिम संदेष्टा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे सहित 72 लोगों की ऐतिहासिक कर्बला के मैदान में हुई शहीदत की याद में प्रत्येक मोहर्रम माह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को पुरसा देने का काम किया जाता है। इमाम चौक मोहर्रम से जुड़ा महत्वपूर्ण अभिन्न अंग है। इमाम चौक पर ताजिया रख फातिया ख्वानी की जाती है।
अलीगंज थानाक्षेत्र के ख़ासपुर गाँव में स्थित इमाम चौक के बगल आपसी लिखित समझौता को दरकिनार करते हुए नया दरवाजा व खिड़की लगाई जा रही है जिससे काफी आक्रोश है। इमाम चौक से श्रद्धा रखने वाली शबनम पत्नी अख्तर हुसैन ने दावा किया कि पूर्व में अलीगंज पुलिस से शिकयत किया गया था तब अलीगंज पुलिस ने दोनों पक्षों में लिखित समझौता कराया था जिसमें विपक्षी मो.शोएब ने इम चौक की तरफ दोबारा दरवाजा व खिड़की ना खोलने पर सहमति जताई थी लेकिन अब पुनः नया दरवाजा लगा लिया है। श्रीमती शबाना ने बताया कि अलीगंज पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही ना होने के कारण उपजिलाधिकारी टाण्डा को लिखित शिकायत करते हुए तत्काल इमाम चौक की तरफ खिड़की दरवाजा को हटवाने की गोहार लगाई गई है।अलीगंज थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है लेकिन तत्काल दिखवाता हूँ।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.