WhatsApp Icon

समाधान दिवस पर 117 फरियादियों ने पुलिस को सुनाई अपनी फरियाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुसार जनपद के सभी थाना परिसरों में समाधान दिवस का आयोजन कर एक ही छत के नीचे समाधान देने का प्रयास किया गया।


टाण्डा कोतवाली परिसर में भी समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व सम्बन्धित 05 व पुलिस सम्बन्धित 03 मामले थे। जहांगीरगंज थाना पर सबसे अधिक कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें राजस्व सम्बन्धित 10 व पुलिस सम्बन्धित मात्र 02 मामले थे। महिला थाना पर कोई भी शिकायती पत्र नहीं प्राप्त हुआ जबकि जलालपुर कोतवाली में मात्र 01 मामला राजस्व सम्बन्धित आया था। जनपद में कुल 117 पीड़ितों ने अपनी फरियाद पेश किया जिसमें 28 लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान कराया गया। समाधान दिवस में राजस्व सम्वन्धित 84 व पुलिस सम्बन्धित 33 मामले प्राप्त हुए थे जिसमें पुलिस सम्बन्धित 17 मामलों व राजस्व सम्बन्धित 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी बचे 89 मामलों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से हल करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.