पुलिस हिरासत से फरार होकर हाईटेंशन बिजली के खम्बे पर चढ़ा था प्रेमी – मीडिया के आने पर किया खुलासा
अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने अहिरौली थाना पर तैनात आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है। पुलिस कर्मियों पर आरोप था कि एक प्रेमी युवक को कई दिनों तक थाना के लॉकअप में रखा गया था जो बुधवार की सुबह पुलिस हिरासत से फरार होकर बिजली के हाईटेंशन तार वाले खम्बे पर जाकर बैठ गया और मीडिया को बुलाने की मांग करने लगा था।
नियमानुसार पुलिस अगर किसी को भी हिरासत में लेने के मात्र 24 घण्टा के अंदर सक्षम मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना चाहिए लेकिन अहिरौली पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर कई दिनों तक बैठाए रखा था और बुधवार की सुबह पुलिस कर्मी जब युवक को शौच कराने ले जा रहे थे तो युवक मौका देखकर फरार हो गया था। प्रेमी युवक ने मीडिया बुलाने की मांग किया और जब मीडिया पहुंची तो पूरी हकीकत सामने आई। एडिशनल एसपी विशाल पांडेय मौके पर पहुंच कर प्रेमिका को भी बुलवाया और युवक को समझा बुझा कर नीचे उतारा।उक्त पूरे प्रकरण की जानकारी होने पर पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने अधान दर्जन पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दिया है।





