अम्बेडकरनगर: जिला मुख्यालय के अकबरपुर में स्थित अम्बेडकर पार्क में एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया जिसमें प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मनपुर अकबरपुर निवासी 33 वर्षीय सूरज वर्मा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली रहता था और गत चार दिन पहले वापस आया था। सूरज की इंस्ट्राग्राम के माध्यम से अयोध्या जनपद की एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों लोग अम्बेडकर पार्क में मुलाकात किया और इस दौरान दोनों ने जहर खा कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रेमी सूरज वर्मा की मौत हो गई जबकि प्रेमिका को महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।





