WhatsApp Icon

प्रेमी की हत्या करने वाली दोनों प्रेमिकाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार – गन्ना के खिलाफ में मिला था शव

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: दो प्रेमिकाओं की जाल में फंसे प्रेमी युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने दोनों प्रेमिकाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थानीय थाना सहित सर्विलांस व स्वाट टीम के प्रयास से घटना का आवरण किया गया।


बताते चलेंकि 26 अगस्त को प्रातः 09 बजे थाना सम्मनपुर को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीहमऊ मोलनापुर में गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक लगभग 27 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव प्राप्त हुआ है। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया गया तो मृतक की पहचान संदीप चौहान पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम कन्जा इस्माइलपुर थाना कोतवाली जलालपुर के रूप में हुई। प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सफल अनावरण हेतु थाना स्थानीय पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया जिसके क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 183/24 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक का भतीजा विशाल जिसने मृतक संदीप चौहान उपरोक्त के कहने पर मृतक को शाम को अपने घर से थाना सम्मनपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शीहमऊ मोलनापुर के पास छोड़कर आया था उसके बाद उसका मृतक से सम्पर्क नहीं हुआ मृतक के भतीजा विशाल द्वारा अपने परिजनों को यह भी बताया गया कि मृतक का सीहमऊ मोलनापुर की लड़की सुमन उर्फ गुड़िया पुत्री स्व. सम्भूनाथ व उसके पड़ोस की रंगीता पत्नी संतप्रसाद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
गठित पुलिस टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम द्वारा तकनीकी सहायता व अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार सुमन उर्फ गुड़िया उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि सुमन उर्फ गुडिया व उसके पड़ोस की रंगीता पत्नी संतप्रसाद निवासी ग्राम शीहमऊ थाना सम्मनपुर दोनों का मृतक संदीप चौहान के साथ पूर्व में प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर मृतक उक्त दोनों महिलाओं को प्रताड़ित व समाज में बदनाम करने की धमकी देता था। गत 25 अगस्त को मृतक द्वारा उक्त दोनों महिलाओं को फोन कर धमकी देते हुए मिलने के लिये गन्ने के खेत में बुलाया गया दोनों महिलाएँ मृतक द्वारा बताये गये स्थान (गन्ने के खेत) पर गया जहाँ उक्त महिलाओं द्वारा मौका पाकर मृतक संदीप चौहान उपरोक्त के सर पर साथ ले गयी चाईनीज लोहे की टार्च से वार किया गया जिससे संदीप चौहान की मौके पर मौत हो गई महिलाओं द्वारा मृतक का मोबाइल व पर्स तथा टार्च गाँव के पास एक कूड़े के ढेर में छिपा दिया गया जिसको पुलिस द्वारा अभियुक्ताओं की निशानदेही पर बरामद किया गया।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.