अम्बेडकरनगर: प्रेमी को घर पर बुला कर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या का मामला सामने आने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
मामला सम्मनपुर थानाक्षेत्र के ताजूपुर (मेवड़ियाँ) गाँव का बताया जा रहा है जहां पख्खरपुर गाँव निवासी अमित की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक अमित का भाई अजीत कुमार ने बताया कि प्रियंका नाम की लड़की से उसके भाई का प्रेमप्रसंग चल रहा था। प्रियंका उसकी बुआ की लड़की है। प्रियंका की बहन के पति संदीप द्वारा उसके भाई को ले जाया गया और संदीप, प्रियंका तथा प्रियंका की मां व छोटे भाई ने मिलकर उसके भाई की हत्या कर दिया। मृतक के भाई का दावा है कि प्रियंका के घर मे ही उसे चाकू मार गया जहां से पुलिस उसे अस्पताल ले कर गई जहां डॉक्टरों। ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





