WhatsApp Icon

प्रेम प्रसंग मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आया नया मोड़

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। पांच साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक ने अंततः पीड़िता से शादी कर ली है। सोमवार को पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने वाजिदपुर निवासी विवेक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विवेक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले ने नया मोड़ लिया। आरोपी युवक ने पीड़िता से विवाह करने की इच्छा जताई। दोनों परिवारों की सहमति से बुधवार शाम लगभग 5 बजे स्थानीय मठिया मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वर-वधू ने मंदिर परिसर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की और साथ रहने की प्रतिज्ञा किया।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू कर दी गई थी। अब दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाह हो जाने के बाद मामले की प्रकृति और आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.