WhatsApp Icon

विशालकाय प्रतिमा क्षति पहुंचाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय के शहजादपुर फव्वारा चौराहा पर स्थापित भगवान राम की विशालकाय प्रतिमा को नशे में धुत युवक द्वारा क्षति पहुंचाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर फव्वारा चैराहा पर स्थापित भगवान राम की विशालकाय प्रतिमा को एक युवक द्वारा नुकशान पहुंचाने का प्रयास किया गया जिसका स्थानीय लोगों द्वारा वीडियों भी बनाई गई और युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवक की पहचान बीरबल निवासी रतनपुर के रूप में हुई है। आरोपी युवक नशेड़ी बताया जा रहा है और नशे की हालत में ही प्रतिमा को नुकशान पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। अकबरपुर पुलिस ने दावा किया कि आरोपी युवक बीरबल मानसिक रूप से बीमार व शराब के नशे में है तथा प्रतिमा की टूटी उंगली को सही कराया गया है।

अन्य खबर

जिला पंचायत चुनाव की आहट तेज: निर्वाचक नामावली का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन

किन्नर ने मंदिर में पत्रकार से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर छाई

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.