WhatsApp Icon

अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित प्रतिमा तोड़ने से आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली व नगर में स्थित प्राचीन मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़कर खंडित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर मंदिर प्रबंध कमेटी द्वारा प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अति प्राचीन मठिया मंदिर में बना राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा तोड़कर विखंडित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम प्रतिमा को विखंडित हुआ था। सोमवार सुबह सुबह जब कुछ कुछ श्रद्धालुओं द्वारा पूजा करने पहुंचे तो खंडित मूर्ति देख मंदिर के पुजारी समेत मंदिर प्रबंध कमेटी को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे प्रबंध कमेटी के सदस्यों समेत दर्जनों लोगो ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे जलालपुर क्षेत्रा अधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने जांच पड़ताल शुरू करते हुऐ लोगो से शांति बनाए रखने की अपील किया और भरोसा दिया की। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक रामदेव मामले की जानकारी लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा खंडित हुई मूर्ति को सा सम्मान विसर्जन करने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष गोलु जायसवाल आनंद जायसवाल विपिन जायसवाल वार्ड सभासद अजीत निषाद विकास निषाद देवेश मिश्रा अमित गुप्ता संजय सोनकर सतीश साहू नीरज समेत दर्जनों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.