अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय व विधान सभा के सामने रितेश पांडेय के समर्थन में होल्डिंग बैनर लगवा कर चर्चा में आए मुबारकपुर निवासी भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक प्रमोद गुप्ता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद टाण्डा नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार कराने की मुहिम चलाई जाएगी।
श्री प्रमोद ने कहा कि 1874 में ब्रिटिश शासनकाल से स्थापित जनपद की ए क्लास की नगर पालिका परिषद टाण्डा 148 वर्षों से उपेक्षित है जिसका सीमा विस्तार कर विकास किया जाना अतिआवश्यक है। श्री प्रमोद ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट कर औद्योगिक नगरी टाण्डा को जनपद में विशेष स्थान दिलाने की मुहिम चलाई जाएगी।बताते चलेंकि युवा भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को विजयश्री दिलाने के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसमर्थन प्राप्त करने का प्रयास करते नज़र आ रहे हैं।
बहरहाल प्रमोद गुप्ता की बढ़ती हुई राजनीतिक सक्रियता स्व अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि भविष्य में विधान सभा टाण्डा से चुनावी दंगल में भारतीय जनता पार्टी के बैनर से किस्मत भी आजमा सकते हैं।





