WhatsApp Icon

ग्राम प्रधानों ने सीडीओ से गोहार लगा कर सचिव को तत्काल हटाने की किया मांग – जानिए कारण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कई गाँव के प्रधानों ने सीडीओ को पत्र लिख कर ग्राम सचिव को तत्काल हटाने की मांग किया है।


विकास खंड बसखारी के ग्राम सभा औझिपुर नसीराबाद नौरहनी रामपुर कल्याणपुर उदनपुर के ग्राम प्रधानों का आरोप है कि ग्राम सचिव औझिपुर कलस्टर के सचिव जय नारायण यादव की 17 मार्च 2024 से नियुक्ति हुई है लेकिन ग्राम सचिव द्वारा कभी गाँव का ना तो दौरा किया गया और ना ही विकास कार्यों व बैठकों में रुचि लिया गया है जिसके कारण नसीराबाद में मनरेगा कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। आरोप है कि ग्राम सचिव अपने एक प्राइवेट मुंशी के सहारे हैं और उनके द्वारा किसी भी ग्राम पंचायत भवन लार कोई भी बैठक नहीं कि गई है जिसकी जांच सीसी टीवी कैमरे के सहारे कर सकते है।
मुख्य विकास अधिकारी को सचिव जय नारायण यादव के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए मांग किया है कि तत्काल प्रभाव से औझिपुर कलस्टर से सचिव जय नारायण यादव को हटाया जाए जिससे शासन की मंशानुसार ग्राम के विकास का कार्य सही समय से हो सके।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.