अम्बेडकरनगर: भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद का एक चुनाव प्रचार का बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें श्री निषाद मतदाताओं से कह रहे हैं कि “या तो जिताय देय या टिट्ठी पर लेटाय देय”, उक्त पोस्टर वायरल होने के बाद विपक्ष सीधा हमलावर हो गया और सपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने इसे इमोशनल कार्ड बताते हुए हताशा बताया जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी ने उक्त पोस्टरवार को विपक्ष की साजिश का हिस्सा करार देते हुए दावा किया कि विपक्ष साजिश व इस तरह के हथकंडे अपनाने की राजनीति करती है और धर्मराज निषाद की आंधी चल रही है।
उन्होंने इस पोस्टरवार पर कानूनी कार्यवाही करने के सम्बंध में जवाब देते हुए कहा कि हाथी चलती रहती है और कुत्ते भूकते रहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी व भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने उक्त वायरल होल्डिंग को सरे से नकार दिया और उसे विपक्ष की साजिश करार दे दिया हालांकि उक्त मामले में भाजपा कोई कानूनी कार्यवाही करने से कतराते नज़र आ रही है।इमोशनल बैनर कार्ड से पलटी भाजपा, कहा हाथी चलती है तो कुत्ते भूकते रहते हैं–



