WhatsApp Icon

पुलिस की चलती गाड़ी से गैंगरेप के आरोपी आमिर ने कूदकर भागने का किया प्रयास तो–

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हँसवर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराने ले जा रही थी कि मुख्य आरोपी मो.अमीर गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया जिसमें आमिर का एक पैर टूट गया।


उक्त दावा मित्र पुलिस ने करते हुए बताया कि 23 मार्च को थाना हँसवर क्षेत्र अंतर्गत हुई दुष्कर्म कि घटना में संलिप्त नामज़द तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिये मेडिकल परिक्षण हेतु जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान थाना बसखारी क्षेत्र अंतर्गत बभनपुरा पुलिया के पास एक अभियुक्त मो. आमिर पुत्र मो. सरवर निवासी मुंडेरा थाना हँसवर चलती हुई गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया। चलती हुई गाड़ी से कूदने पर अभियुक्त के दाहिने पैर कि हड्डी टूट ( फैक्चर ) गई जिस कारण पुलिस द्वारा अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया प्राथमिक उपचार के उपरांत अभियुक्त आमिर उपरोक्त को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त आमिर उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत अभियुक्त के पैर में हड्डी टूटी (फैक्चर) होने के कारण जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। अभियुक्त द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भगाने के जुर्म में थाना बसखारी पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है व अन्य अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.