WhatsApp Icon

शातिर चोर गैंग के दो गुटों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ – ताबड़तोड़ होने वाली चोरियों का खुलासा

Sharing Is Caring:

अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गैंग के दो गुटों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ – ताबड़तोड़ होने वाली चोरियों का खुलासा

अम्बेडकरनगर: जलालपुर, कटका व स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में चोरी के अन्तर्जनपदीय आधा दर्जन अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।


जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार की रात्रि में थानाध्यक्ष कटका को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि घरों में चोरी करने वाले चोरों का गैंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत कहीं चोरी की घटना कारित करने वाले हैं, थानाध्यक्ष कटका मय पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मसौड़ा मुण्डेरा मार्ग पर पहुँच कर पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी कर उक्त चोरों के गिरोह को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा जान से मारने से नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ हेतु फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त रामनाथ उर्फ नत्था पुत्र प्रसादी निवासी ग्राम गौरिया थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी के पैर में गोली लगने से घायल हुआ। कटका पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबन्दी कर अभियुक्त रामनाथ उपरोक्त व अभियुक्त परशुराम पुत्र बिसोसर निवासी ग्राम दामूबेहर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर को गिरफ्तार किया गया तथा 04 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागनें में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद काला पिट्ठू बैग, चोरी करने के औजार (हथौड़ी, छेनी, टार्च), दो जोड़ी पायल सफेद धातू, करधनी सफेद धातू, दो नथिया पीली धातू, एवं दोनों अभियुक्तों के पास से 10 हज़ार 400 रूपये नकद बरामद किया गया। थाना कटका पुलिस टीम द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना की जनकारी कन्ट्रोल रूम को दी गयी कन्ट्रोल रूम द्वारा तत्काल आसपास के थानों को सूचना दी गई।
इसी क्रम में थाना कोतवाली जलालपुर व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त फरार अभियुक्तों की तलाश में थाना कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में गस्त के दौरान पुलिस टीम को चार संदिग्ध व्यक्ति नंदपुर मोड ग्राम शेखूपुर के पास भागते हुए दिखायी दिये। संदिग्धों को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को पीछा करता देख उक्त बदमाशों में से दो व्यक्तियों ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गए अन्य दो व्यक्तियों को दौड़ते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। उनमें से एक व्यक्ति का भागते हुए पैर टूट गया। इस दौरान एक आरक्षी राहुल यादव स्वाट टीम जख्मी हुआ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके से घायल व्यक्तियों तथा सिपाही को उपचार हेतु अस्पताल भेजा किया गया तथा अन्य को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा चारों अभियुक्तों के कब्जे से 01 लाख 43 हाजर 900 रूपये नकद बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सभी जनपदों में घूम-घूम कर चोरी की जाती है। जनपद अंबेडकर नगर के अंतर्गत उनके द्वारा थाना बसखारी,थाना जलालपुर, थाना कटका, थाना हंसवर, थाना जहांगीरगंज के अंतर्गत चोरी की जा चुकी है। इन अभियुक्तों का अन्य जनपदों में चोरी का अपराधिक इतिहास भी है। सभी व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है।
कटका पुलिस टीम द्वारा रामनाथ उर्फ नत्था पुत्र प्रसादी निवासी ग्राम गौरिया थाना ईशानगर व परशराम पुत्र बिसोसर निवासी दामूबेहर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी को गिराफ्टर किया गया जबकि कोतवाली जलालपुर व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वार सोबरन पुत्र दर्शन निवासी खैराती का पुरवा थाना इसानगर, अमर पुत्र सुरेश निवासी दामूबेहर थाना इसानगर, हरदम पुत्र बिसेसर निवासी दामूबेहर व कांताराम उर्फ कन्तऊ पुत्र बिसेसर निवासी दामूभर जनपद लखीमपुरखीरी को गिरफ्तार किया गया है।
शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह कोतवाली जलालपुर, उप निरीक्षक गुलाम रसूल, स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव, कटका थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, एसआई दिलेश कुमार सरोज आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

ख्वाजा के नाम पर गूंजा टांडा: इबादत, इल्म और इत्तेहाद का शानदार संगम

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.