WhatsApp Icon

विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में रूटीन परेड ड्रिल व शस्त्र अभ्यास का एसपी ने किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात परेड, शस्त्रागार, डायल 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण तथा क्वार्टर गॉर्ड,व पुलिस लाइन का मुआयना कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

अम्बेडकरनगर: शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई सलामी ग्रहण करने के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस बल को दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए आरक्षियों को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए शस्त्र अभ्यास कराया गया एवं विपरीत परिस्थितियों से निपटने हेतु शस्त्र अभ्यास कराते हुए शस्त्रों को खोलना व जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर फर्स्ट एड किट आदि समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव व साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात क्वार्टर गॉर्ड, शस्त्रगार, मेस, बैरक का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.