WhatsApp Icon

हंसवर व जलालपुर पुलिस पुलिस ने गैंगस्टर आरोपियों पर कसा शिकंजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर जनपदीय पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने के काम कर रही है। हंसवर पुलिस ने जहां आधा दर्जन से अधिक गैंगस्टर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है वहीं जलालपुर पुलिस ने भी तीन गैंगस्टर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।


भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए एसपी श्रेव कौस्तुभ द्वारा अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अभिमन्यु मौर्य, प्रदुमन मौर्य, बसंत लाल सोनी, सुषमा देवी, मो. शोएब, मो.कौसर, दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ जलालपुर कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतॄत्व में चलाए जा रहे अभियान में गैंगस्टर आरोपी शमीम, मो.अनीक उर्फ अनीश व नसीम कप गिरफ्तर कर जेल भेज दिया है।

अन्य खबर

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न

तेज़ रफ़्तार कार ने पल्सर सवार को रौंदा, मौत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.