WhatsApp Icon

सपा नेत्री के नाबालिग पुत्र ने एफबी पर लगाई पीएम व सीएम की आपत्तिजनक एडिट फ़ोटो – मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सपा नेत्री के नाबालिग पुत्र द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट की आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो एडिटिंग कर के भ्रामक पोस्ट (स्टोरी पर) शेयर किया जिसके खिलाफ अलीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


अलीगंज थानाक्षेत्र के आसोपुर निवासी सपा नेत्री कंचन यादव के पुत्र संदीप यादव पुत्र मनोज यादव द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेट फ़ोटो पोस्ट किया था। अलीगंज थाना पर तैनात दरोगा श्याम बहादुर सिंह का दावा है कि वो क्षेत्र में थे कि उक्त पोस्ट को लेकर काफी चर्चाएं थे और पोस्ट से विभिन्न वर्ग के लोगों में घृणा व आक्रोश की व्याप्त था। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 100/24 पर आईपीसी की धारा 505(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अन्य खबर

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न

तेज़ रफ़्तार कार ने पल्सर सवार को रौंदा, मौत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.