WhatsApp Icon

सर्वधर्म सामूहिक विवाह के लाभार्थियों का अंतिम रजिस्ट्रेशन की तारीख का एलान, जानिए डिटेल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 03 नवम्बर को बसखारी में आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। रविवार को तीसरा पंजीयन शिविर लाग्या गया जिसमें 05 जोड़ों का पंजीयन किया गया।

पूर्व में हुए 16 पंजीयन की जांच के दौरान 03 जोड़ों को अयोग्य पाया गया जिसके कारण उनका पंजीयन निरस्त कर दिया गया। पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शरद यादव ने रजिस्ट्रेशन के लिए चौथा व अंतिम शिविर का एलान कर दिया है जिसके अनुसार आगामी 12 अक्टूबर को इच्छुक लाभार्थी अंतिम पंजीयन शिविर में पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
बताते चलेंकि पीके। चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब परिवार की 21 बेटियों की शादी शाही अंदाज में करने के क्रम में अब तक कुल 21 आवेदन हो चुके हैं जिसमें 03 आवेदन निरस्त कर दिया गया है, सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पंजीयन कराने के लिए रविवार 28 सितंबर को बसखारी स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर गरीब परिवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रमुख रूप से ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार,महासचिव मोहम्मद कलाम, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अहमद, पवन कुमार, सूरज सोनी, पवन जयसवाल, हिमांशु सोनी, मोहम्मद अहमद अंसारी, गप्पू चौधरी, मोहम्मद अहमद अंसारी,सूरज मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव ने बताया कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा विगत कई वर्षों से 03 नवंबर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 21 निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी रजवाड़ों की भांति शाही अंदाज में कराई जाती रही है। जो इस बार और भी भव्य तरीके से करवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.