WhatsApp Icon

पीड़िता ने पिटाई से गर्भपात होने की पुलिस से किया शिकायत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घर में घुस कर गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई करने पर गर्भपात हो गया जिससे आहत पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया है।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डीह भियांव बरई का पूरा निवासिनी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते शुक्रवार को उसके परिवार में आपसी विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में करने के उपरांत अगले दिन शनिवार को सुबह थाना परिसर में ही दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया था। महिला ने आरोप लगाया कि सुलह समझौता होने के बावजूद शनिवार की शाम को ही विपक्षी नारायण पुत्र सरजू दो अन्य लोगों के साथ शराब के नशे में घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। इस दौरान साथ में रामनारायण की पुत्रियाँ संजना, संगम एवं नंदिनी समेत अन्य लोगो ने पीड़िता को लात घूसों व डंडो से मारना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि वह तीन महीने की गर्भवती थी विपक्षियों के मारपीट में उसको काफी चोटें आई थी जिससे रक्तस्राव प्रारंभ हो गया था तथा चोटों के कारण ही उसका गर्भपात हो गया था। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर महिला के गर्भवती होने तथा उसका गर्भपात होने की बात गलत साबित हुई है। अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.