WhatsApp Icon

सपा संस्थापक के अतिकारीबी मास्टर फूलचंद यादव को दी गई अंतिम बिदाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के अतिकतिबि, वरिष्ठ सपा नेता, सेवानिवृत शिक्षक फूलचंद यादव का शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। जिनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र से जुड़े लोगों, पार्टी के समर्थकों व उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के बाद उनके शव को उनके पैतृक गांव निजामपुर लाया गया।

जहां से फूलचंद यादव द्वारा जलालपुर नगर क्षेत्र में स्थापित मुलायम सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में रखा गया। जहां पर उनके समर्थकों सहित अन्य लोगो ने अंतिम दर्शन किया। जहां से उनके अंतिम संस्कार के लिए टांडा के महादेवा घाट ले जाया गया। राजनैतिक दलों के नेताओं और समाज सेवियों ने परिवार को दी सांत्वना।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम मूर्ति वर्मा, धर्मेंद्र सिंह यादव, आलोक सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राम प्रकाश यादव, सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, प्रत्याशी लालजी वर्मा, विक्की यादव, जोगिंदर यादव, सुरेश वर्मा कुंदन सोनी सहित समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.