WhatsApp Icon

PHC ऐनवां में ऐतिहासिक उपलब्धि, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, मातृ एवं शिशु के लिए वरदान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार जैसवार के निर्देशों के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐनवां पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। केंद्र पर प्रसव सेवा का शुभारंभ करते हुए पहला सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया, जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली है।

टाण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश वर्मा ने बताया कि 06 जनवरी मंगलवार की सुबह 9:32 बजे पीएचसी ऐनवां पर माता अनिता कुमारी ने स्वस्थ पुरुष शिशु को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। यह महिला ग्राम मायाबीघा, बागी बरडीहा, पोस्ट बागी बरडीहा, जनपद नवादा (बिहार) की निवासी हैं। नवजात शिशु माता-पिता का पहला संतान है।


प्राप्त विवरण के अनुसार, पीएचसी ऐनवां पर प्रसव सेवा प्रारंभ होने से टांडा ब्लॉक के लगभग दो दर्जन गांवों तथा इल्तिफ़ातगंज नगर पंचायत के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के लिए जिला अस्पताल या निजी केंद्रों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय, धन और जोखिम—तीनों में कमी आएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने, सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ठोस कदम है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उक्त मौके पर डॉ सरिता देवी, दीपा वर्मा, तिया सिंह, सेहा दाई मौजूद रहीं।
पीएचसी ऐनवां पर प्रसव सेवा की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण की मिसाल बनते हुए जनहित में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अन्य खबर

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.