WhatsApp Icon

पत्रकार को गोली मारने वालों पर पुलिस ने कसी नकेल – चार गिरफ्तार व अन्य की तलाश जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश के बाद स्वाट व सर्विलांस टीम के सहयोग से थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।


राजेसुल्तानपुर थाना पर दर्ज मुकदमा 191/24 धारा 147, 148, 149, 307, 504 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित प्रकाश में आये चार अभियुक्तों को गिरफ्तर करने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के द्वारा अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु व वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी के संबंध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन मे व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर व राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को एसआई अंजनी कुमार व थाना राजेसुल्तानपुर से गठित पुलिस टीम ने स्वाट टीम व सर्विलांस टीम मदद से मुखविर खास की सूचना व वैज्ञानिक तरिको का प्रयोग कर अभिषेक शुक्ला उर्फ लिटिल शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला निवासी ग्राम भरतपुर थाना राजेसुल्तानपुर, अंशल तिवारी उर्फ सूरज तिवारी पुत्र जितेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम गोपालपुर सिंघलपट्टी थाना राजेसुल्तानपुर, शिवम दुबे पुत्र दिवाकर दुबे निवासी ग्राम सैथुआ थाना राजेसुल्तानपुर व रंगीला उर्फ रजत वर्मा पुत्र रमेश वर्मा निवासी ग्राम सिंघलपट्टी थाना राजेसुल्तानपुर को देवलर चौराहा के पास गिरफ्तार किया जिनकी जामा तलाशी से अभिषेक शुक्ला उर्फ लिटिल शुक्ला से घटना में प्रयोग हुआ एक अदद तमंचा 315 बोर व घटना में प्रयोग 02 अदद मोटरसाईकिल UP-85-AJ-1095 व UP-50-P-0124 बरामद हुई जिसके आधार पर अभियोग उपरोक्त में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी किया गया। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है।
बताते चलेंकि गत 27 जून को विशाल मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य निवासी ग्राम जयसिंहपुर थाना राजेसुल्तानपुर द्वारा थाना राजेसुल्तानपुर पर सूचना दी गई कि मेरे पिता (पत्रकार राजकुमार मौर्य) पदुमपुर बाजार से घर जा रहे थे गांव के करीब अचानकर पांच मोटर साइकिल से करीब आठ लोग आकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए असलहा निकाल कर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें राजकुमार मौर्य के पैर में गोली लगी थी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में एसआई अंजनी कुमार, एसआई जंगेश हुसैन, कांस्टेबल अनुराग यादव, सुनील यादव, राहुल सिंह, आनन्द बिन्द सहित स्वाट टीम व सर्विलांस टीम प्रभारी एसआई राजीव श्रीवास्तव व उनकी टीम शामिल रही।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.