अम्बेडकरनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर अकबरपुर व क्षेत्राधिकारी नगर एवं कोतवाली अकबरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अकबरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शहजादपुर में अवैध पटाखों के भण्डारण पर छापा मार कर अवैध पटाखों को बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में आगामी त्यौहार दिवाली के दृष्टिगत अवैध पटाखा बिक्रय व भण्डारण के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर अकबरपुर व क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी एवं कोतवाली अकबरपुर के संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर अवधेश कसौधन पुत्र ओमप्रकाश कसौधन निवासी फत्तेपुर पकडी थाना कोतवाली अकबरपुर के इन्दर्लोक कालोनी शहजादपुर अकबरपुर मे स्थिति पैतृक निवास पर चेक किये जाने पर 31 बोरी/कार्टून मे 1244.78 किग्रा पटाखा पाया गया जो उक्त आवास पर अबैध रूप से भण्डारण किया गया है। उक्त आवास घनी/रिहायसी आबादी में स्थित है इतनी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखना जान व माल के दृष्टिगत अत्यन्त ही गम्भीर/संवेदनशील है, उक्त पटाखा को बरामद किया गया तथा अवधेश कसौधन के पटाखा गोदाम कसौधन फायरवर्क्स जोगापुर मे गोदाम का ताला खोलवाकर चेक किया गया तो गोदाम मे 394 बोरी/कार्टून मे कुल 9022.6 किग्रा पटाखा/विस्फोटक पाया गया जो अनुज्ञा के बिपरीत अधिक मात्रा मे भण्डारण पाया गया, जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इनके द्वारा अपने पैतृक निवास पर किया गया भण्डारण पूर्णतया अवैध है, बरामद पटाखा के सम्बन्ध मे विधिक कार्यवाही की जा रही है।




