अम्बेडकरनगर: घर के सामने बाल्टी का पानी गिर जाने से नाराज विपक्षियों ने महिला सहित उसके अन्य परिजनों को जमकर पिटाई कर दिया। इस मारपीट में जहां महिला का सर फट गया वही अन्य सदस्यों को भी काफी छोटे आई है।
मामला कटका थाना क्षेत्र के ग्राम निमटीनी निवासी शांती देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया मेरी बहू प्रमिला घर के सामने घर का बर्तन धुल रही थी इसी दौरान एक कुत्ता बाल्टी में रखे पानी को गिराकर भाग गया और वह पानी बगल के ही रामप्रकाश, कलावती, छाया, और ज्योति सहित परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा गाली गलौच देने देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इस मार पीट में पीड़ित प्रमिला का सर फूट गया। जिसे देख परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा पहुंचकर बीच बचाव करने लगे तो विपक्षियों द्वारा उन पर भी हमलावर हो गए। जिससे उन सभी को भी छोटे आई है। पीड़िता ने थाने पहुंच लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में कटका थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।





