WhatsApp Icon

पुलिस ने दो पम्पिंग सेट मशीन सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: कटका पुलिस ने चोरी के दो पम्पिंग सेट सहित एक शातिर युवक को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जिला जेल भेज दिया है।


कटका थानाक्षेत्र में चोरी हुए पम्पिंग सेट के मामले में कटका पुलिस द्वारा पर मुकदमा अपराध संख्या 244/24 पर धारा 303(2), 317(2) बीएनएस दर्ज कर आरोपी चोर की तलाश तेज़ कर दिया था। उक्त मामले के आरोपी अभियुक्त दीपक निषाद पुत्र बृजराज निषाद निवासी ग्राम अमड़ी थाना कटका को दो अदद मोटर पम्प (पानी वाला) पम्पिंग सेट के साथ शनिवार देर रात्रि में मुखबिर की निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया। कटका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया जहां से गिरफ़्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में एस आई अरविन्द कुमार सिंह, एस आई सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल रानू यादव व कांस्टेबल मुलायम सिंह यादव की मुख्य भूमिका रही।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.