WhatsApp Icon

विक्षिप्त महिला से दुराचार का वीडियों वायरल होने से मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कम्प मच गया है। दुष्कर्म आरोपी दिव्यांग है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस आरोपी को भी विक्षिप्त बता रही है।


बसखारी चौराहा से मात्र चन्द कदम की दूरी पर संचालित आनंद हार्डवेयर की दुकान के पास रात्रि के अंधेरे में बसखारी निवासी दिव्यांग मुकेश द्वारा एक विक्षिप्त महिला से दुराचार करने का वीडियों सामने आने से हड़कम्प मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुष्कर्म आरोपी द्वारा पूर्व में भी कई महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत की गई है जिसकी शिकायत पर पहले भी पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन स्थानीय लोगों के दबाव के बाद रिहा कर दिया।
क्षेत्र में चर्चा है कि दुष्कर्म आरोपी मुकेश अगर विक्षिप्त हो कर इस तरह की हरकत कर समाज को कलंकित करने का काम करता है तो उस का खुला घूमना समाज के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।
बसखारी थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश भी विक्षिप्त है और अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तो क्या कार्यवाही करें।
बड़ा सवाल उठता है कि काफी दिनों से बसखारी क्षेत्र में विक्षिप्त रूप से घूम रही महिला का जब कोई नहीं है तो कौन उसकी तरफ से खड़ा हो कर उसे न्याय दिलाएगा। थानाध्यक्ष की माने तो किसी सामाजिक कार्यकर्ता को सामने आना चाहिए जिससे पुलिस कोई कार्यवाही कर सके।
बहरहाल विक्षिप्त महिला से रात्रि में अंधेरे का फायदा उठा कर दुष्कर्म करने की घटना से बसखारी क्षेत्र चर्चा में आ गया है जिसने पूरे समाज का शर्मिदा कर दिया है।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.