WhatsApp Icon

चेयरमैन ने अधिकारियों के साथ किछौछा मेला परिक्षेत्र का किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मगर पंचायत अशरफ़ पुर किछौछा में स्थित विश्व विख्यात दरगाह किछौछा का वार्षिक उर्स व मेला शुरू हो चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी डॉ सदानन्द गुप्ता, एसडीएम टांडा मोहनलाल गुप्ता व एसडीएम न्यायिक टांडा डॉ शशि शेखर के साथ मेला परिक्षेत्र का भ्रमण कर दुकानदारों को कई दिशा निर्देश दिया।

श्री ओमकार ने बताया कि 638वें उर्स व मेला के दौरान नगर पंचायत कार्यालय भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया हैऔर जायरीनों के लिए पानी पिलाने की व्यवस्था की गई है तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा मेला परिक्षेत्र में साफ सफाई व चूने का छिड़काव लगतार कराया जा रहा है और नगर पंचायत को 24 घंटा खोलने का आदेश भी दिया गया है जिससे किसी भी जायरीन को कोई दिक्कत ना होने पाए।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.