अम्बेडकरनगर: चैत्र नवरात्र पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति द्वारा जहां पवित्र मां सरयू की महाआरती कर नववर्ष का स्वागत कोय जाता है वहीं भगवान श्रीराम के बालावस्था की झांकी भी नगर क्षेत्र में भ्रमण करती है।
उक्त आयोजन के दौरान साफ सफाई, चुनों का छिडकाव सहित प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने टांडा चेयरमैन शबाना नाज़ से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। श्रीमती शबाना ने नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति को आश्वस्त किया कि नव संवत्सर स्वागत समारोह के दौरान साफ सफाई, चूना, पानी व प्रकाश की समुचित व्यवस्था पूर्व वर्षों की तरह उपलब्ध कराई जाएगा। उन्होंने सबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया।बताते चलेंकि नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह यथा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 30 मार्च रविवार को पवित्र मां श्री सरयू की महाआरती पूजन, दुग्धाभिषेक किया जाएगा एवं चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 06 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के बाल स्वरूप की भव्य शोभा यात्रा एवं हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ द्वारा दिए गए व्यवस्था आश्वासन पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति ने हर्ष व्यक्त किया है।





