WhatsApp Icon

बीती रात्रि नुमाइश में उमड़ी भीड़ के बीच मिक्की माउस पलटने से कई बच्चे घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा के प्रसिद्ध कौमी इण्टर कालेज के प्रांगण में चल रही प्रदर्शनी (नुमाइश) में ईद के दिन भारी भीड़ उमड़ी। भारी भीड़ उमड़ने के कारण सारी व्यवस्थाएं अस्तव्यस्त हो गई। इस दौरान मिक्की माउस पलटने से कई बच्चे घायल हो गए जिन्हें आननफानन में निजी चिकित्सकों के यहाँ इलाज के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिक्की माउस पलटने से जहां कई बच्चे घायल हुए वहीं ब्रेक डांस झूला का प्लेटफार्म व सीढ़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसमें एक बच्ची घायल हो गई। परिजनों द्वारा नुमाइश में जमकर आक्रोश प्रकट किया गया।


बताते चलेंकि गोरक्षा डिजिलैंड फाउंडेशन के बैनर पर प्रदर्शनी लगाई गई है जिसके मुखिया देशबन्धु नन्दनाथ उर्फ नन्दा बाबा बताये जा रहे हैं एवं प्रदर्शनी की अनुमति उपजिलाधिकारी टाण्डा द्वारा अजय दूबे के नाम पर दी गई है। प्रदर्शनी मैनेजर अजय दूबे ने दावा किया कि घायल बच्चों को तत्काल चिकित्सकों के पास भेजा गया।
बहरहाल टाण्डा कौमी मैदान में लगी नुमाइश में लगा झूला टूटने से कई बच्चों के घायल होने की क्षेत्र में चर्चाएं खूब हो रही है।

अन्य खबर

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.