WhatsApp Icon

एनटीपीसी में भाई भतीजावाद सहित प्रदूषण और श्रमिकों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं : अमित वर्मा

Sharing Is Caring:

जिलाधिकारी से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा में श्रमिकों के साथ अन्याय पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और यदि श्रमिकों को त्वरित न्याय नहीं मिला तो जबरदस्त आंदोलन होगा।


उक्त बातें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी टाण्डा के अत्याचार से त्रस्त श्रमिकों और जनपदवासियों की समस्याओं को कांग्रेस प्रमुख्यता से उठाएगी। श्री अमित जिलाधिकारी अविनाश कुमार से भेंट करने के बाद कांग्रेसजनों से मुखातिब थे तथा आंदोलन की रणनीति सुनिश्चित करते हुए कहा कि जनपद अम्बेडकर नगर के युवा आईटीआई करने बाद बेरोजगार घूम रहे हैं और एनटीपीसी में भाई भतीजावाद चरम पर है तथा अधिकारियों ने भर्ती में रिश्तेदारों को भर्ती करने की होड़ मची हुई है। एनटीपीसी की राख से पूरे क्षेत्र में जबरदस्त प्रदूषण है और पांच किमी के दायरे में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की बात छलावा साबित हुई है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को चरित्र प्रमाण पत्र के लिए परेशान किया जा रहा है।
जनपद अम्बेडकर नगर के कांग्रेसजनों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में जिलाधिकारी अविनाश सिंह से मुलाकात किया और पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर एनटीपीसी में अनियमितताओं के संदर्भ में ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, एआईसीसी सदस्य,पूर्व जिला सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी ,पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डा. विजय शंकर तिवारी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, उप्र किसान कांग्रेस के सचिव अमित कुमार यादव, जिला कांग्रेस सचिव राकेश कुमार वर्मा और अनुशासन समिति के विद्याधर शुक्ला शामिल रहे।

अन्य खबर

सपा में ‘मुस्लिम चेहरों’ की मजबूती: कमर हयात अंसारी का ताबड़तोड़ स्वागत, प्रकट किया धन्यवाद

अफवाहों पर लगाम: जिले में गैस-डीजल-पेट्रोल भरपूर, बिना घबराहट करें एप्प से बुकिंग—डीएसओ की कड़ी चेतावनी

भूलेपुर मुशायरा: अहमद हाशिम मालेगांव के इस्तकबाले में सजी अदबी महफिल, शायरों ने बिखेरा शब्दों का जादू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.