WhatsApp Icon

हिंदी पखवाड़ा समापन पर एनटीपीसी में रही धूम, सांस्कृतिक संध्या पर पुरस्कार हुआ वितरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हिंदी पखवाड़ा 2025 समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ सोमवार की शाम 7:30 बजे दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा, गरिमा महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा तथा सभी महाप्रबंधकों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।


महाप्रबंधक (सतर्कता) एस.सी. सिंह ने सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला और राजभाषा प्रभारी श्री वरुण सोनी ने पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) धीरज सक्सेना ने ओजस्वी कविता पाठ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (रसायन) श्री नीरज रस्तोगी ने किया।
एनटीपीसी परिवार के सदस्यों, कर्मचारियों, परिजनों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.