WhatsApp Icon

एनएसएस छात्रों ने गोद लिए गाँव में लगाया झाडू एवं रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूकता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विकास खण्ड कटेहरी में संचालित प्रसिद्ध देव इंद्रावती महाविद्यालय में 07 दिवसीय एनएसएस स्वयं सेवकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से जारी है। विशेष अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को एनएसएस स्वयं सेवक छात्राओं की चारों इकाइयों द्वारा स्वेच्छा से गोद लिए गए गाँव में झाड़ू लगा कर आमजनों को साफ सफाई व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्रों द्वारा अकरीपुर, कटेहरी, दुल्लापुर, प्रतापपुर चमुर्ख आदि गाँव के लोगों को साफ़ सफाई व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा महाविद्यालय से ब्लाक मुख्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें नारा लगा कर आमजनों को सड़क सुरक्ष के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान गंदगी के खिलाफ सफाई अभियान चलाया गया एवं आमजनों को गंदगी से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया गया।
महाविद्यालय के प्रबन्धक राणा रणधीर सिंह ने प्रधानमंत्री इंटरनलशिप योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 21 से 24 वर्ष तक के युवा सहभागिता कर सकते हैं। निदेशिका डॉ रंजना सिंह ने कहा कि सभी को चरित्रवान बनाना चाहिए, उन्होंने कहा कि धन मिलने पर पुनः मिल सकता है लेकिन चरित्र का पतन होने पर दोबारा प्राप्ति नहीं होती है। प्राचार्य ए. बी सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उक्त मौके पर डॉक्टर पवन सिंह, डॉक्टर विवेक सिंह, रवि सिंह, जय प्रकाश मौर्य, सूर्यलाल, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल वर्मा आदि मजूद रहे।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.