अम्बेडकरनगर: शादी में उपहार स्वरूप मिली नई मोटर साइकिल को लेकर लौट रहे दो बारातियो को मनबढ़ दबंगों ने पिटाई कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तात कर लिया जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैय्यद नूरुल हसन पुत्र सैय्यद कमरुल हुसैन व सैफ पुत्र सौफीर खान निवासी गण सिकन्दरपुर थाना सम्मनपुर बस्ती से बारात कर उपहार में मिली मोटर साईकिल को लेकर वापस लौट रहे थे कि टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर पहुंचे जहां कुछ लोग शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे थे, बाइक से दोनों बाराती जब वहां से निकलने लगे तो दबंगों ने अनावश्यक गाली गलौज करते हुए एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर पीछा करते करते बलया जगदीशपुर नहर के पहले आगे से आकर गाड़ी को रोक लिया और गाली गलौज करते हुये हाथ में पहने हुये कड़े से मारने लगे, जिससे दोनों के सर से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगो ने बीच बचाव करके जान बचाई। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुक़दमा संख्या 359/25 पर राहुल पुत्र धर्मराज, सचिन पुत्र श्यामलाल, आकाश पुत्र डोरी लाल निवासी पकड़ी भोजपुर कोतवाली टाण्डा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा बाइक घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या यूपी 45 ए एल 0746 को बरामद कर लिया। कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि नामजद दो अभियुक्तो को हिरासत में ले लिया गया है जबकि तीसरे अभियुक्त की तलाश में छापेमारी की जा रही है।




