अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिषद में नामित किए गए पांचों सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह 03 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। शासन द्वारा नामांकन के बाद अब औपचारिक रूप से शपथ दिलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम तहसील टांडा परिसर स्थित सभागार में आयोजित होगा, जहां प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
उपजिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी टाण्डा नीरज गौतम द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर नगर क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आमंत्रण नामित सभी पांचों सभासदो को भेजा गया है।





