WhatsApp Icon

नगर पालिका टाण्डा की बोर्ड बैठक कोरम अभाव में स्थगित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद की अतिमहत्वपूर्ण बोर्ड बैठक कोरम अभाव के कारण स्थगित कर दिया गया है।


बताते चलेंकि टाण्डा नगर पालिका बोर्ड द्वारा जारी वित्तीय वर्ष का मूल बजट अभी तक पास नहीं किया जा सका है। बजट पास कराने के लिए 15 जून 2024 को हुई बोर्ड बैठक में बहुमत के आधार पर निरस्त कर दिया गया था। 15 जून को बजट प्रस्ताव निरस्त होने के बावजूद उक्त बजट प्रस्ताव को पुनः 12 जुलाई 2024 के बोर्ड बैठक में पेश किया गया लेकिन उस दौरान बैठक को ही निरस्त कर दिया गया है। बजट पास कराने ल उद्देश्य से दो बैठकों की असफलता के बाद 20 अगस्त मंगलवार को पुनः बोर्ड बैठक बुलाई गई थी लेकिन मात्र 08 सदस्यों के पहुंचने के कारण बैठक को कोरम अभाव के कारण स्थगित कर दिया गया।
नगर पालिका टाण्डा के अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह ने बताया कि अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा कोरम अभाव के कारण बैठक को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। श्री आशीष ने बताया कि बोर्ड बैठक 22 अगस्त को दोपहर 02 बजे पुनः बुलाई गई है। बोर्ड बैठक में घिसियावन मौर्य, अमीर चन्द, राकेश गुप्ता, मो.तारिक, जुल्फेकार, अल्लाह बख्स, जुलेखा खातून, सायरा बानो सभासद ही मौजूद रहीं।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.