WhatsApp Icon

प्लास्टिक व थर्माकोल के खिलाफ टांडा में चला अभियान – जुर्माना वसूलने से मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टांडा परिक्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्लास्टिक पॉलीथिन व थर्माकोल के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त चेकिंग अभियान चलाते हुए कई लोगों से जुर्माना वसूला गया एवं भारी मात्रा में सामान ज़ब्त किया गया जिससे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया।


टांडा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह के निर्देश पर कर अधीक्षक शमसाद ज़ुबैर के नेतृव में नेहरू नगर, चौक, छज्जापुर, झारखंडी, अलीगंज, आदर्श तिराहा, कस्बा छोटी बाजार आदि स्थानों पर प्लास्टिक पॉलीथिन व थर्माकोल के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाते हुए 50 किलो से अधिक प्लास्टिक व थर्माकोल ज़ब्त किया गया तथा 10 हज़ार रुपया का जुर्माना वसूला गया।
प्रभारी सफाई निरीक्षक व आरआई राकेश कुमार गौरव, आरआई राम बाबू गुप्ता, आरआई सलमान खान, सफाई नायक मो.अहमद, मो.रब्बानी, मो.सुहैल, शकील अहमद, महेंद्र, मंशाराम, परवेज़ सहित अनूप यादव व मो. हुसैन आदि ने नेहरूनगर में बाबू राम से एक हज़ार रुपए, छज्जापुर उत्तरी में मो.इशाक से एक हज़ार रुपए, फत्तूपट्टी में गणेश से एक हज़ार रुपए, कस्बा पश्चिम में पंकज से पांच हज़ार रुपये, कस्बा पूर्वी में महबूब आलम से एक हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका द्वारा प्लास्टिक पालीथीन व थर्माकोल के खिलाफ चलाये गए अभियान से टांडा नगर क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.