WhatsApp Icon

तो क्या नगर पालिका कर्मचारी के ही खाते से कई ठेकेदारों का जमा कर दिया गया टेण्डर शुल्क !

Sharing Is Caring:

टाण्डा एसडीम/प्रभारी ईओ श्रीमती रेनू ने कहा कि निर्मण टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता प्राथमिकता एवं टेक्निकल मामला देखा कर नियमानुसार ही होगी कार्यवाही

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद में वर्षों से टेंडर प्रक्रिया में चलने वाली धांधली को रोकने के लिए प्रभारी ईओ व चेयरमैन ने संयुक्त रूप से कड़ा कदम उठाया है जिससे ठेकेदारों में भी हड़कम्प मच गया है।

नगर पालिका परिषद द्वारा गत दिनों नगर क्षेत्र में 95 स्थानों के निर्माण कार्य की निविदा आमंत्रित की गई थी। उक्त निविदा में ठेकेदारों द्वारा घोर लापरवाही की गई जिसके खुलासा ठेकेदारों ने स्वयं अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिख कर किया। ठेकेदारो ने स्वयं की गलती स्वीकार करते हुए बताया कि टेंडर फीस स्वयं के एकाउंट से ना भेज कर दूसरे के एकाउंट से ट्रांसफर कर दिया गया है जो नियमानुसार गलत है।

उक्त मामले में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने कहा कि जांच की जा रही है और अगर टेण्डर प्रक्रिया में मिली भगत की पुष्टि हुई तो पूरा टेण्डर कैंसिल कर दिया जाएगा। टाण्डा एसडीएम/प्रभारी ईओ श्रीमती रेनू ने भी सख़्त अंदाज़ में कहा कि निर्माण टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के उद्देश्य से सभी टेक्निकल व फाइनेंसियल प्रक्रिया को ऑनलाइन कराई जाती है और उक्त प्रक्रिया में अगर कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

चर्चा है कि नगर पालिका के एक कर्मचारी द्वारा एक ही टेण्डर के अलग अलग ठेकेदारो की निविदा शुल्क अपने एकाउंट से जमा की गई है जिससे प्रतीत होता है कि ठेकेदारों द्वारा मिली भगत कर टेंडर प्रक्रिया कराई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ से उक्त टेंडर प्रक्रिया को तत्काल निरस्त कर नए स्तर पर टेंडर कराने की मांग की गई है।

अन्य खबर

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.