WhatsApp Icon

जलापूर्ति की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं टांडा नगरवासी – शिकयत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अयोध्या मंडल में “ए” श्रेणी का दर्जा प्राप्त नगर पालिका परिषद टांडा परिक्षेत्र में जलापूर्ति की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। प्रचण्ड गर्मी के बीच मनाये जा रहे बकरीद पर्व के दौरान भी पानी सप्लाई बाधित होने से आमजनों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद भी जलापूर्ति व्यवस्था सही नहीं हो सकी है।


टांडा नगर क्षेत्र के अलीगंज में स्थित प्रसिद्ध डॉक्टर खालिद कमाल की गली वालों द्वारा नगर पालिका परिषद टांडा में गत 15 जून को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें बताया गया कि उक्त गली में तीन दिन में एक बार पानी आता है जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकयत के उपरांत समाचार लिखे जाने तक समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है।
नगर पालिका टांडा में जलापूर्ति व्यवस्था का कार्य देख रहे सहदेव ने बताया कि वाटर लेबल नीचे होने के कारण समस्या पैदा हो गई है और पूर्व चेयरमैन अजरा सुल्ताना के पास कोई केबिल डालते समय पानी सप्लाई की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है जिसको सही कराने के लिए टीम रवाना कर दिया गया है।
डॉक्टर खालिद कमला वाली गली तो मात्र एक बानगी है। टांडा नगर के मोहल्लाह सिटकहां, मुसहां, काजीपुरा, तलवापार, सकरावल, शिया टोला आदि क्षेत्रों में भी जलापूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जनपद के मुखिया जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित टांडा उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता ने भी नगर पालिका प्रशासन को बकरीद पर्व के दौरान निर्बाध पानी सप्लाई कराने का कड़ा निर्देश जारी किया था लेकिन बकरीद पर्व के दौरान ही पानी सप्लाई ना किये जाने की सबसे अधिक शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोग नगर पालिका प्रशासन से अधिक चेअरमैन को बुरा भला कहते नज़र आ रहे हैं।
नगर पालिका टांडा के ईओ डॉ आशीष सिंह ने बताया कि पानी सप्लाई निर्बाध कराई जा रही है लेकिन वाटर लेबल कम होने के कारण कई स्थानों पर प्रेशर की समस्या पैदा हो गई है। उक्त समस्या के निदान के लिए एक्सपर्टों की मदद भी ली जा रही है हालांकि बरसात होने पर उक्त समस्या का स्वत: समाधान हो जाएगा।
बहरहाल प्रचंड गर्मी में जीवन को बचाये रखने के लिए पानी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है लेकिन नगर पालिका प्रशासन पानी की समुचित सप्लाई कराने में विफल नज़र आ रहा है जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायत की कॉपी

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.