WhatsApp Icon

डीएम ने टांडा नगर पालिका का घंटों किया निरीक्षण, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश, जांच टीम गठित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने टांडा नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए कई दिशा निर्देश दिया। नजूल विभाग के दाखिल खारिज़ व अमल दरामद की पत्रावलियों में गड़बड़ी मिलने पर तीन सदस्यीय टीम गठित कर 10 दिनों में रिपोर्ट तलब किया। नगर क्षेत्र के एक तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य एक वर्ष बाद भी शुरू ना होने पर नाराजगी प्रकट करते हुऐ सम्बन्धित फार्म को काली सूची में डालने का निर्देश दिया। राजस्व वसूली पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभासदों से भी सहयोग करने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी का बयान सुनने के लिए इसे ★ टच करें।

दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह का काफिला टांडा नगर पालिका कार्यालय पहुंचा जहां टांडा एसडीएम डॉ शशि शेखर, अपर एसडीएम/प्रभारी ईओ टांडा अरविंद त्रिपाठी, चेयरमैन शबाना नमाज़ मौजूद रहे। जिलाधिकारी श्री अविनाश ने एक एक पटल पर जाकर सभी पत्रावलियों व कार्य करने की गति व शैली का विभिवत निरीक्षण किया।

इस दौरान नजूल विभाग की कई पत्रावलियों को संदिग्ध मानते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर 10 दिनों में जांच रिपोर्ट तलब किया।
मीटिंग हाल में अध्यक्ष शबाना नाज़ व सभासदों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर नगर की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। वार्ड संख्या 11 के सभासद जुल्फिकार अहमद ने सिकंदराबाद अलीमुद्दीनपुर में फायर ब्रिगेड के पीछे स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के सम्बंध में शिकायत किया कि उक्त तालाब का सौंदर्यीकरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 10 अक्टूबर 2023 को मेसर्स शिवकुमार के नाम वर्क आर्डर जारी किया गया था और सम्बन्धित फार्म द्वारा उक्त तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्यएक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया है, उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी श्री अविनाश ने सम्बन्धित पत्रावली को एसडीएम के समक्ष पेश करने एवं सम्बन्धित फार्म को ब्लैक लिस्टेट करने का निर्देश जारी किया। सभासद मो.ज़ाहिद उर्फ छोटू द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ उठाने वाले परिवारों को हाउस टैक्स से अलग रखने की मांग किया जिस पर डीएम ने प्रभारी ईओ को बोर्ड में प्रस्ताव रखने का निर्देश दिया।
टाण्डा नगर पालिका के राजस्व में वृद्ध करने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कर्मचारियों को कड़ा निर्देश जारी किया तथा सभासदों से राजस्व वसूली में सहयोग की अपेक्षा किया। 03 घंटा 40 मिनट तक टाण्डा नगर पालिका का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने पत्रकारों से भी वार्ता करते हुए कहा कि शीघ्र कई पटल के प्रभारियों में फेरबदल भी किया जा रहा है।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.