अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने नगर क्षेत्र की समस्याओं के यथासम्भव त्वरित निदान के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई की जा रही है। उक्त क्रम में मंगलवार को लगभग एक दर्जन प्रार्थना पत्र प्राप्त प्राप्त हुआ जिस पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए श्रीमती शबाना ने सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
उक्त अवसर सकरावल पश्चिम वार्ड संख्या 21 के मो.सागिल बोस के नेतृत्व में अल्ताफ शाह ज़हीर अहमद मो वामिश कुरैशी आदि ने भी चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ को ज्ञापन देते हुए नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग किया, जिसको गंभीरता से लेते हुए श्रीमती शबाना ने नगर पालिका अधिकारियों को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान जल सप्लाई की समस्या व नई पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई गली व सड़क की समस्या भी सामने आई। एक वादकारी द्वारा बंदरों के आतंक की भी शिकायत की गई जिस पर श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा तत्काल बन्दर पकड़ने वाली टीम बुलवाने का आदेश जारी किया गया तथा आवारा कुत्ता पकड़ने वाली टीम को पता लगा कर बुलवाने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता मो.सागिल बोस ने समस्या के त्वरित निदान के लिए ठोस कदम उठाने के लिए चैयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ का धनयवाद ज्ञापित किया।बताते चलेंकि श्रीमती शबाना नाज़ टाण्डा नगर पालिका परिषद की पहली चेयरमैन है जिनके द्वारा विधिवत प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 02 बजे से 04 बजे के बीच नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठकर खुली जनसुनवाई करते हुए यथासम्भव त्वरित निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है।श्रीमती शबाना नाज़ के उक्त कदम की नगर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में सरहना हो रही है।




