अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर) जलालपुर नगर पालिका परिषद में कार्यरत प्रभारी लिपिक आज्ञाराम वर्मा के सेवानिवृत होने के तीन दिन बाद भी वरिष्ठता की सूची नहीं जारी किया गया। चर्चा है की अधिशासी अधिकारी यदुनाथ द्वारा वरिष्ठता की लिस्ट में शामिल राम प्रकाश पांडेय को चार्ज देने में आनाकानी की जा रही है। लिपिक के सेवानिवृत होने के बाद किसी अन्य को प्रभार नहीं देने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विदित हो कि वरिष्ठ लिपिक आज्ञा राम वर्मा बीते रविवार 31 मार्च को सेवानिवृत हो गए। जानकारी के अनुसारके वरिष्ठ लिपिक के सेवानिवृत्त होने के बाद नगर पालिका कार्यालय में वरिष्ठता की सूची में राम प्रकाश पाण्डेय का नाम आता है।
जानकारों के अनुसार किसी प्रभारी के सेवानिवृत होने से एक माह पहले ही नियुक्ति प्राधिकारी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी तथा प्रभार पाने वाले कर्मी को पत्र जारी करता है। इस पत्र की छाया प्रति जिलास्तरीय अधिकारी के साथ ही शासन को भी भेजा जाता है।इसका वर्णन अकेंद्रित सेवा कर्मचारी नियमावली 1984 में स्पष्ट रूप से वर्णित है। किंतु नगरपालिका परिषद जलालपुर अधिशाषी अधिकारी यदुनाथ द्वारा उक्त नियमावली का पालन नहीं किया। एक माह पहले नोटिस जारी होने से जहां सेवानिवृत कर्मी अपना पेंशन, जी पी एफ, बचत निधि, बीमा निधि, नकदीकरण, समेत पत्रावलियों को तैयार करता है। वही सेवानिवृत्ति के बाद चार्ज लेने वाले की लिस्ट तैयार करता है। लेकिन वरिष्ठ लिपिक के सेवानिवृत होने के मामले में उक्त नियमावली का उलंघन किया जा रहा है।
इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी यदुनाथ से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि लिस्ट बनाई जा रही है। जल्द ही चार्ज दे दिया जाएगा। जब अधिशासी अधिकारी से यह पूछा गया की नियमावली के अनुसार सेवानिवृत होने की एक महीने पूर्व ही यह सभी प्रक्रियाएं पूर्ण हो जानी थी तो इस सवाल का जवाब देने के बजाय फोन काट दिया गया और उक्त के संबंध में नगर पालिका अध्यक्षा खुर्शीद जहां से बात किया गया तो उन्होंने बताया की यह काम अधिशाषी अधिकारी का है वही करेंगे।





