WhatsApp Icon

फुटपाथ पर बिक्री करने वालों पर मेहरबान है सरकार, बिना ब्याज़ के लोन व क्रेडिट कार्ड की सुविधा जारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: फुटपाथों पर ठेला खोमचा लगा कर जीवन यापन करने वालों पर प्रदेश सरकार मेहरबान नज़र आ रही है। पथ विक्रेताओं को बिना ब्याज़ का क्रमवार लोन उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। टाण्डा नगर पालिका पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना 2.0 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान कराया गया।

पीएम स्वनिधि योजना 2.0 योजनान्तर्गत प्रदेश के समस्त नगर निकायों के पथ विक्रेताओं हेतु आजीविका / रोजगार प्रारम्भ करने हेतु लघु ब्याज आधारित अनुदान ऋण सुविधा उपलब्ध करा रही है।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व टाण्डा उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका टाण्डा अरविंद कुमार त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर टाण्डा नगर पालिका सभागार में 106 पथ विक्रेताओं को प्रशिक्षण प्रदान कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मो.नसीम खान ने पथ विक्रेताओं को शासन द्वारा चलाई जा रही पीएम स्वनिधि योजना 2.0 के सम्बंध में विस्तार से बताया। नगर पालिका कर अशिक्षाक शमसाद ज़ुबैर ने बताया कि जनपद के कोई भी शहरी व ग्रामीण पथ विक्रेता 12 माह के लिए 15 हजार रुपये बिना ब्याज़ का लोन मिलेगा और समय से जमा करने पर 18 माह के लिए 25 हज़ार रुपए और इसको समय से जमा करने पर 36 माह के लिए 50 हज़ार रुपये ऋण दिया जाता है तथा उस को समय के अंदर जमा करने पर 30 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड पथ विक्रेता को दिया जाता है जिस पर कोई ब्याज़ नहीं होती है।
उक्त मौके पर आरआई सलमान खान ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में बताया कि 21 से 40 वर्ष के बीच आयु वालों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा पांच लाख रुपये तक का ब्याज़ मुक्त ऋण दिया जा रहा है जिससे युवा आत्मनिर्भर बन कर अपना जीवन शानदार ढंग से गुजर सकता है और देश की तरक्की खुशहाली में योगदान दे सकते हैं। उक्त अवसर पर जलकल अवर अभियंता आशीष कुमार चौहान, वरिष्ठ लिपिक निशांत पाण्डेय, मो.हुसैन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने किसी भी तरीका का ठेला खोमचा लगाने वालों व फुटपाथोंपर काम करने वालों से अपील किया है कि नगर पालिका कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस के दौरान पीएम स्वनिधि योजना 2.0 के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.