अम्बेडकरनगर: उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर मुबारकपुर में कर अधीक्षक शमसाद ज़ुबैर के नेतृत्व में पहुंची टीम द्वारा बुल्डोजर के सहारे अवैध चबूतरों को हत्या गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका के वार्ड संख्या 05 मुबारकपुर पूरब में जल निकासी की शिकायत उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी से की गई थी। उक्त शिकायत की जांच के बाद प्रभारी ईओ श्री अरविंद के निर्देश पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने शंकर पुत्र देवी प्रसाद, श्याम जी सोनी पुत्र बाबू लाल आदि के मकान/दुकान पर बने अवैध चबूतरे को बुल्डोजर के सहारे हटवाते हुए अवरुद्ध जल निकासी को बहाल कराया। उक्त अवसर पर टीएस शमसाद ज़ुबैर, जलकल अवर अभियंता आशीष कुमार चौहान, सफाई नायक मो.सुहैल, सफाई नायक परवेज़ अहमद, मो.हुसैन सहित लगभग एक दर्जन सफाई कर्मी लगे हुए थे। प्रभारी ईओ श्री अरविंद ने जल निकासी अवरुद्ध करने वालों को शीघ्र स्वयं अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दिया है।




