अम्बेडकरनगर: विकास के पथ पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की पहल को सार्थक करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने एक और आरसीसी एवं नाली निर्माण की आधारशिला रखी।
रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 06 में आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण की आधारशिला रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत अशरफपुर पुर किछौछा बसखारी क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है। सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा विकास की एक नई गाथा लिखेगा। वार्ड नंबर 6 में हजारों की आबादी है। जो बरसों से सड़क एवं नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। भाजपा का चेयरमैन बनने के कुछ ही महीने बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए रविवार को नाली एवं सड़क निर्माण की आधारशीला रखी। वार्ड वासियों ने बताया कि सड़क एवं नाली निर्माण से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो होगी,साथ ही उनकी जमीनों की कीमत भी अब बढ़ जायेगी। इस दौरान उनके साथ वार्ड नंबर 6 के सभासद प्रदीप कुमार ,सभासद मोनू निषाद,रोशन लाल निषाद, विनोद गुप्ता ,शिवम, लिपिक अभिषेक यादव,कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति आदि कई लोग मौजूद रहे।विकास की नई गाथा लिखने को आतुर है नगर पंचायत किछौछा : ओमकार गुप्ता





