WhatsApp Icon

बकरीद पर्व पर व्यवस्था देने में नगर पालिका अकबरपुर विफल, जनमानस में आक्रोश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बकरीद पर्व पर व्यवस्था देने में नगर पालिका पूरी तरह विफल नज़र आ रही है जिससे आम जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त है।


पर्वो के पूर्व होने वाली पीस कमेटी की बैठक में समुचित व्यवस्था देने का दावा करने वाली नगर पालिका परिषद अकबरपुर पूरी तरफ विफल नज़र आ रही है। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान सहित आला अधिकारियों व नेताओं के ईदगाह पर पहुंचने के कारण वहां साफ सफाई व टेंट आदि की व्यवस्था तो नज़र आई मगर नगर क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर सफाई की व्यवस्था आधी अधूरी ही रही। बकरीद पर्व पर कुर्बानी के जानवरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को दफन करने के लिए नगर पालिका द्वारा समुचित गड्डों का भी इंतेज़ाम नहीं किया गया और ना ही अपशिष्ट पदार्थों को दफन करने वाले गड्डों तक ले जाने की ही समुचित व्यबस्था की गई जिसके कारण कुर्बानी करने वालों द्वारा नशेड़ियों से अपशिष्ट फेंकवा गया और नशेड़ी किस्म के युवकों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को इधर उधर फेंक कर चले गए लेकिन नगर पालिका सफाई निरीक्षक, सफाई नायक व सफाई कर्मियों द्वारा जानवरों के अपशिष्ट पदार्थों को गड्डों में नहीं दफन किया गया जिसके कारण काफी बदबू फैली हुई है।

जौहरडीह व पंडाटोला को जोड़ने वाली सड़क के पास स्थित पुल के किनारे नाम मात्र का गड्डा खोदा गया है जहाँ कोई सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं है जिसके कारण नशेड़ी किस्म के युवक पैसा लेकर अपशिष्ट को गड्डों के किनारे फेंक कर फरार हो जा रहे हैं जो भीषण गर्मी में बदबू फैला कर बड़ी बीमारियो को आमंत्रण दे रहा है।
बताते चलेंकि बकरीद पर्व पर कुर्बानी के जानवरों के अपशिष्ट (मलबों) को दफन करने के लिए नगर पालिका द्वारा बड़े बड़े गड्डों का इंतेज़ाम किया जात है और उन गड्डों के पास सफाई नायक व सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगती है जो अपशिष्ट को गड्डों में गिरकर उसमें नामक व चूना आदि डाल गड्डों को बंद करवाते हैं लेकिन अकबरपुर नगर पालिका द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है जिसके कारण अपशिष्ट गड्डों के बाहर खुले में पड़े हैं और भीषण गर्मी में बीमारी फैलाने का कारण वन रहे हैं जिससे आमजनों में काफी आक्रोश व्याप्त है। नगर पालिका ईओ श्रीमती बीना सिंह का मोबाइल नॉट रिचेबल बता रहा है।

अन्य खबर

जमानत पर छूटा ठग बना लुटेरा: लाइटर पिस्टल से सर्राफा दुकान पर दिनदहाड़े वार, भीड़ ने दबोचा, मुकदमा दर्ज

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.