WhatsApp Icon

स्वच्छ्ता अभियान में फिसड्डी नज़र आ रही है नगर पंचायत किछौछा

Sharing Is Caring:

एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद दरगाह किछौछा परिक्षेत्र में शुरू हुआ सफाई अभियान

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा परिक्षेत्र में उप जिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद सफाई अभियान शुरू हुआ।


स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा फिसड्डी साबित हो रही है।
बताते चलेंकि दरगाह किछौछा में देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं का आवागमन लगा अहम है। मोहर्रम माह में दरगाह आने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। और इस दौरान नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा द्वारा पूर्व में विशेष साफ सफाई व चुनों का छिड़काव किया जाता रहा है लेकिन इस बार मोहर्रम माह में दरगाह परिक्षेत्र में कई दिनों ताल कूड़ा नहीं उठाया गया जो नगर पंचायत के इतिहास में काला धब्बा साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों सहित जायरीनों को इस सप्ताह काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा। दरगाह परिक्षेत्र के चारों तरफ कूड़ों का बड़ा ढेर नज़र आ रहा था और उक्त कूड़ों से काफी खतनाक बदबू भी फैल रही थी जिससे जीना मुहाल हो गया था। सूचना न्यूज़ की खबर प्रसारित होने के बाद जिला व तहसील प्रशासन हरकत में आया और उपजिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता ने ईओ नगर पंचायत को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर कूड़ा उठाने का निर्देश दिया जिसके बाद गुरुवार सुबह से कूड़ों को उठाने का काम शुरू हुआ।
बहरहाल दरगाह किछौछा में कई दिनों तक कूड़ा ना उठाने से नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा का स्वच्छ्ता अभियान में ग्राफ काफी खराब हो गया है।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.