अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा कार्यालय के पास असली व नकली किन्नरों के बीच जमकर जंग हुई जिसमें तीन किन्नरों ने मिलकर एक नकली किन्नर की जमकर पिटाई कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूछित हुई नकली किन्नर सहित हमलावर किन्नरों को थाना पर ले गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसखारी थानाक्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर बाइक पर बैठकर जा रही नकलों किन्नर को असली किन्नरों ने कार संख्या HR 51 BJ 5874 से टक्कर मार दिया और कार से उतर कर तीनों किन्नरों ने नकली किन्नर की लात घूसों से जमकर धुनाई शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने और पहुंची किछौछा चौकी इंचार्ज प्रियंका मिश्रा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मूछित हुई नकली किन्नर को बैट्री रिक्शा पर बैठा कर थाना पर ले गई जहां हमलावर किन्नर भी मौजूद हैं। चर्चा है गंभीर रूप स्व घायल नकली किन्नर को इलाज कराने के बजाय थाना पर बैठाया गया है। घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।





