WhatsApp Icon

राजनीतिक पार्टी के चुनाव प्रचार करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

Sharing Is Caring:

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर की गई निलंबन की कार्यवाही

अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च को लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने हेतु सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर अमित कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी द्वारा राजनीतिक पार्टी चुनाव प्रचार में संलिप्त पाया गया हैं। इसके उपरांत प्रधानाचार्य अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अमित कुमार चतुर्थ श्रेणी अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी को राजनीतिक पार्टी के चुनाव प्रचार के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा निलंबन के उपरांत जांच समिति का गठन किया गया।

अन्य खबर

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.