अम्बेडकरनगर: बसखारी-टाण्डा मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली क्षतविक्षत होगी और ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर बसखारी से टाण्डा की तरफ जा रही लोडेड ट्रक संख्या यूपी 45 एटी 3747 ने टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा गाँव के निकट एक खाद्य से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ट्रैक्टर क्षतविक्षत हो गया और ट्रैक्टर पर बैठा लगभग 27 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र लालजी निषाद निवासी धौरहरा के सर में गम्भीर चोटें आ गई। आननफानन में घायल विनोद को महामाया मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विनोद कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया। उक्त दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक पंकज पटेल पुत्र राम उजागर वर्मा निवासी धौरहरा भी घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। घटना रविवार प्रातः लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल पहुंचे टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा बाधित आवागमन बहला कराते हुए प्रत्यक्षदर्शियों का बयान दर्ज किया एवं ट्रक को कब्ज़े में ले लिया तथा जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर ट्राली को सड़क के किनारे खड़ा कराया गया और मौके पर जमा भीड़ को कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए वहां से हटा दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक श्री दीपक ने बताया कि परिजनों की पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।





